विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ मनाया अपना वैलेंटाइन्स डे
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कैप्टन मिस्टर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के रिश्तों की बातें तो हमेशा होती रहती हैं। ये चाहे साथ रहें या फिर दूर, चर्चा का विषय हमेशा रहते हैं। लेकिन इस बार तो बात और भी खास है क्योंकि इस बार कोहली ने खुद अपने रिश्ते को लेकर बातें की है।
कोहली प्रेम की पिच पर अनुष्का के जरिए क्लीन बोल्ड
दरअसल क्रिकेट के मैदान पर बॉलरों के छक्के छुड़ाने वाले विराट कोहली प्रेम की पिच पर अनुष्का के जरिए क्लीन बोल्ड हो चुके हैं, इस बात का अंदाजा आप उनके इंस्ट्रागाम के उस स्टेटस से लगा सकते हैं, जो उन्होंने 14 फरवरी यानी कि वेलेंटाइन-डे पर लिखा है।
अगर तुम साथ हो तो मेरा हर डे 'वेलेंटाइन'
कोहली ने पहली बार सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीर शेयर की है और साथ ही मैसेज लिखा है कि अगर तुम मेरे साथ हो तो मेरा हर दिन वेलेंटाइन डे है, अगर तुम चाहो मेरा हर दिन एक जैसा हो जाए @ अनुष्का शर्मा।
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on
कोहली ने कह डाली दिल की बात
कोहली के इस मैसेज से आप उनकी मोहब्बत का अंदाजा लगा सकते हैं, देखना दिलचस्प होगा कि कोहली की इस बात पर मैडम अनुष्का क्या रिप्लाई करती हैं। फिलहाल तो विराट के चाहने वाले इस बात से ही काफी खुश हैं कि कोहली ने आखिरकार अपनी दिल की बात लोगों के सामने व्यक्त कर ही दी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
