Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आखिर क्यों दे डाली विराट ने इस फैन को देश छोड़ने की हिदायत?

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के फैन पूरी दुनिया भर में है। भारत में तो कोहली अपने आप में एक बहुत बड़ा ब्रांड बन ही चुके हैं। यहां तक की कोई क्रिकेट को ज्यादा ना जानने वाला भारतीय भी इतना जानता है कि कोहली वर्तमान में क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।

हालांकि कई बार भारतीय कप्तान मैदान पर अपने जोशीले व्यवहार के चलते आलोचको के निशाने पर रहते हैं। खास बात ये है कि यह स्टार खिलाड़ी ऐसे आलोचको को अपने बल्ले के साथ साथ अपनी बातों से जवाब देने में भी पीछे नहीं हटता है। कुछ ऐसा ही एक वाक्या हाल में ही देखने को मिला है।

विराट सोशल मीडिया पर वीडियो राउंड के तहत प्रशंसकों के सवालों का जवाब दे रहे थे। जिसमें कुछ लोगों की टिप्पणियां भारतीय कप्तान को नागवार लगी। विराट ने पलटकर जवाब देते हुए ऐसे लोगों को देश छोड़ने तक की हिदायत दे डाली।

विराट ने यह बात एक फैन की इस टिप्पणी पर की जिसमें उस फैन ने विराट के बारे में कहा था- "वह एक बढ़ाचढ़ाकर पेश किया गया बल्लेबाज हैं। उनकी बल्लेबाजी में कुछ भी खास नहीं लगता है। मुझे इन भारतीयों की तुलना में अंग्रेजी और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को देखना ज्यादा पसंद है,"

विराट ने टिप्पणी का जवाब दिया और कहा, "मुझे नहीं लगता कि आपको भारत में रहना चाहिए। जाओ और कहीं और रहो। आप हमारे देश में क्यों रहते हैं और दूसरे देशों से प्यार करते हैं?" उन्होंने कहा, "मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप मुझे पसंद नहीं करते हैं।"

विराट अपने इसी बेबाक अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं। कई बार वे प्रेस-काफ्रेंस में भी पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उनसे उलझ जाते हैं। वैसे एक ऐसे समय में जब विराट अपनी बल्लेबाजी की पराकाष्ठा पर हैं तो उनको सिर्फ एक बढ़ाचढ़ाकर पेश किया जाने वाला बल्लेबाज कहना बिल्कुल बकवास भरा ही लगता है।

Story first published: Wednesday, November 7, 2018, 11:49 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+