Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कुंबले के बाद टीम इंडिया का अगला कोच कौन, फैसला 10 जुलाई को

कोलकाता। टीम इंडिया का नया कोच कौन होगा, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं लेकिन अब ये जानने के लिए आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि इस फैसला 10 जुलाई को होगा।

जी हां, टीम इंडिया के हेड कोच के लिए इंटरव्यू मुंबई में 10 जुलाई को होगा, इस बात की जानकारी क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य सौरव गांगुली ने मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के कोच के लिए इंटरव्यू 10 जुलाई को लिए जाएंगे, ये इंटरव्यू मुंबई में होंगे।

भारतीय कोच पद

भारतीय कोच पद

भारतीय कोच पद की दौड़ में टीम के पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री, पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी, लालचंद राजपूत, रिचर्ड पायबस, डोडा गणेश जैसे नाम शामिल हैं, जिसमें रवि शास्त्री का पलड़ा सबसे भारी दिख रहा है क्योंकि वो कप्तान कोहली के काफी करीब माने जाते हैं।

 श्रीलंका दौरे से पहले

श्रीलंका दौरे से पहले

आपको बता दें कि नए कोच का चुनाव 26 जुलाई से शुरू होने वाले श्रीलंका दौरे से पहले किया जाना है, गांगुली रविवार को लंदन के लिए रवाना होंगे, जहां वह लॉर्डस में तीन और चार जुलाई को विश्व क्रिकेट समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे।

कुंबले बनाम कोहली

कुंबले बनाम कोहली

गौरतलब है कि टीम के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने कोहली से मतभेद के चलते ही पद से इस्तीफा दिया था। कुंबले ने इस्तीफे के बाद कहा कि कोहली को उनके काम करने के रवैये पर एतराज था इसलिए उन्होंने त्यागपत्र दे दिया।

कोहली का गुरूर तोड़ने के लिए टीम इंडिया का कोच बनना चाहता है ये इंजीनियर...

कोहली का गुरूर तोड़ने के लिए टीम इंडिया का कोच बनना चाहता है ये इंजीनियर...

इस समय टीम इंडिया के नए कोच की तलाश जारी है, कोहली के प्रिय रवि शास्त्री के आवेदन कर देने की वजह ये मामला और दिलचस्प हो गया है लेकिन इस दिलचस्प जंग को और रोचक बना दिया है मैकेनिकल इंजीनियर उपेंद्र नाथ ब्रहमचारी ने।

कोच बनाने की गारंटी दो तभी करूंगा अप्लाई-शास्त्री की बीसीसीआई को दो टूक

कोच बनाने की गारंटी दो तभी करूंगा अप्लाई-शास्त्री की बीसीसीआई को दो टूक

कुंबले के इ्स्तीफे के बाद हर कोई ये ही सोच रहा है कि टीम इंडिया का अगला कोच कौन होगा? इस रेस में काफी बड़े नाम है लेकिन जिस तरह से कुंबले ने अपना त्याग-पत्र दिया...

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+