सिडनी। इस समय विराट कोहली के सितारे पूरी तरह शबाब पर है, मैदान में उनका बल्ला चमक रहा है तो आईसीसी की रैंकिंग में वो। जी हां दोस्तो आपके चहेते विराट कोहली आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। इस लिस्ट में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हैं।
सिडनी टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी कर रहे विराट कोहली को आईसीसी वनडे रैकिंग में 862 अंक हैं , इस लिस्ट में टॉप पोजिशन में शामिल है दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स। इस लिस्ट में शिखर धवन को पांचवी और धोनी को दसवीं पोजिशन हासिल हुई है।
गेंदबाजों में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और चोटिल स्पिनर रविंद्र जडेजा ही शीर्ष दस में शामिल भारतीय हैं। वे क्रमश: आठवें और नौवें स्थान पर हैं।
इसके अलावा आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली 15वें पायदान पर हैं, यह उनकी अब तक की बेस्ट टेस्ट रैकिंग है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 26 वर्षीय कोहली ने 169 और 54 रनों की पारी खेली थी। विराट के अलावा आईसीसी टेस्ट रैकिंग में भारत के अजिंक्य रहाणे को 26वें नंबर पर विराजमान है।