ट्वेंटी-20 महिला विश्व कप : न्यूजीलैंड की जीत में निकोला चमकीं
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली पाकिस्तानी टीम निकोला के कहर के आगे 20 ओवरों में नौ विकेट पर 65 रन ही बना सकी।
पाकिस्तान के लिए सानिया खान ने सर्वाधिक 15 रन बनाए जबकि उरूज मुमताज के बल्ले से 14 रन निकले। सलामी बल्लेबाज नैन आबीदी 11 रन बना सकीं जबकि छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके।
जवाब में खेलने उतरी न्यूजीलैंड की महिलाओं ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 8.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
सादिया यूसुफ (9/2) ने न्यूजीलैंड को नुकसान पहुंचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन स्कोर कम होने के कारण उनका प्रयास नाकाम साबित हुआ। कीवी टीम ने 70 गेंदें शेष रहते जीत हासिल कर ली।
न्यूजीलैंड की ओर से सोफी डिवाने ने सर्वाधिक 23 रन बनाए जबकि सारा मैकग्लाशन 16 रन बनाकर नाबाद लौटीं। इसके अलावा कप्तान एमी वॉटकिंस ने भी 15 रन जोड़े। निकोला को 'वुमैन ऑफ द मैच' चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications