कप्तान कोहली को तीसरी बार उमरीगर अवार्ड, अश्विन को दिलीप सरदेसाई सम्मान
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम के सामने एक नया कृतिमान जुड़ गया है। उन्हें साल 2016 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए और सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के लिए पाली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
उन्हें तीसरी बार ये सम्मान मिला है, जबकि भारतीय स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को दिलीप सरदेसाई खिताब से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें दूसरी बार ये सम्मान हासिल हुआ है। अश्विन पहले से भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्हें दूसरी बार ये सम्मान हासिल हुआ है। इससे पहले ऐसा कोई और क्रिकेटर नहीं कर पाया है।
आपको बता दें कि इससे पहले विराट कोहली को 10वें सालाना ईएसपीएनक्रिकइंफो पुरस्कारों में इस साल का सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुना गया था। साल 2016 में कोहली के रिकॉर्ड्स की बात करे तो पिछले साल उनकी कप्तानी में टीम ने 12 टेस्ट में से 9 में जीत हासिल की। 8 मार्च को बैंगलुरू में आयोजित होने वाले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वार्षिक पुरस्कार समारोह में विराट कोहली और आर अश्विन को इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले भी विराट कोहली को 2 बार पाली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
इससे पहले साल 2011-12 और 2014-15 में उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया था। वहीं अश्विन को दिलीप सरदेसाई पुरस्कार के लिये दूसरी बार चुना गया है। आर अश्विन भी यह उपलब्धि पाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर होंगे। बेहतरीन स्पिनर तथा आलराउंडर के रूप में अपने को साबित कर चुके अश्विन को पहली बार 2011 में यह पुरस्कार दिया गया था। अश्विन ने पिछले साल चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 17 विकेट लेने के अलावा दो शतक भी जड़े थे। बीसीसीआई की वार्षिक सम्मान समिति ने लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिये राजिंदर गोयल और पद्माकर शिवालकर को चुना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
