Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: दक्षिण अफ्रीका में चल रही है टीम इंडिया की जबर तैयारी, शादी के बाद मैदान पर लौटे कैप्टन कोहली

केपटाउन। काफी चर्चाओं और बयानबाजी के बाद आखिरकार टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के बेहद अहम दौरे पर पहुंच गई। पूरे साल घर पर एक भी सीरीज न होरने वाले टीम इंडिया के सामने दक्षिण अफ्रीका की कठिन चुनौती होगी। हालांकि अफ्रीकी चुनौती से निपटने के लिए भारतीय शेर अपने ही अंदाज में तैयारी कर रहे हैं। अफ्रीकी पिचों पर टीम इंडिया की तैयारी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हो कि जहां पहले भारत अभ्यास मैच खेलने वाला था तो अब वो मैच कैंसिल कर केवल खुद से ट्रेनिंग कर रहे हैं। यहां तक भारत से कई नेट प्रैक्टिस गेंदबाज भी साथ गए हैं।

हालांकि टीम के लिए खुशी की बात कप्तान कोहली की ट्रेनिंग लग रही है। शादी के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान पर लौट आए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 जनवरी से खेले जाने वाले केपटाउन टेस्ट से पहले उन्होंने नेट पर अपनी बल्लेबाजी परखी।

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद से कोहली ने निजी कारणों (शादी) के चलते क्रिकेट से आराम लिया था। अब वे 5 जनवरी से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की अगुआई करेंगे। आईसीसी टेस्ट रैकिंग में नंबर 2 पर काबिज भारतीय कप्तान इस साल स्टीव स्मिथ और चेतेश्वर पुजारा के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

बता दें कि भारत ने पिछले 25 साल में दक्षिण अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, जिसकी शुरुआत 1992 से हुई। द. अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में तीन टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

Story first published: Sunday, December 31, 2017, 8:26 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+