धोनी को पछाड़कर विराट ने बनाई TOP 10 खिलाड़ियों में जगह

नयी दिल्ली। टीम इंडिया के रन मशीन और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को पछाड़ दिया है। रैकिंग में विराट ने धोनी को पछाड़कर टॉप 10 में जगह हासिल की, जबकि धोनी टॉप 10 में जगह पाने में नाकामियाब रहे हैं। 1 Video में देखिए विराट की 14 नायाब पारियां

दरअसल ईएसपीएन ने दुनिया भर के टॉप 100 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। ईएसपीएन वर्ल्ड फेम 100 रैंकिंग में विराट कोहली को 8 वां स्थान मिला है, जबकि धोनी को 13 वां स्थान हासिल हुआ है। Video:विराट पर आया इस एक्ट्रेस का दिल, दिया बेहद बोल्ड स्टेटमेंट

टीम इंडिया के लिए खुशखबरी

सबसे अहम बात ये की ईएसपीएन वर्ल्ड फेम 100 रैंकिंग में सिर्फ दो क्रिकेटर शामिल किए गए हैं। दोनों ही क्रिकेटर टीम इंडिया के है। ये देश के लिए गर्व की बात है। टीम इंडिया के वनडे, टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टेस्ट कप्तान विराट कोहली दोनों ने टॉप 20 में जगह बनाई है। वहीं इन दोनों के अलावा भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी टॉप 100 खिलाड़ियों की सूची में जगह पाने में कामियाब रही हैं। कोहली के खिलाफ दिखा गंभीर का 'डर्टी गेम'

सानिया मिर्जा भी शामिल

सानिया इस सूची में 41वें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में टॉप पर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जबकि दूसरा नंबर पर अमेरिकी बास्केट बॉल खिलाड़ी लेब्रॉन जेम्स को मिला है। तीसरे नबंर पर अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी है वहीं चौथे पर फुटबॉलर नेमार और पांचवें नंबर पर टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर हैं। आपको बता दें कि यह लिस्ट खिलाड़ियों की सैलरी, एंडॉर्समेंट, सोशल मीडिया फॉलोइंग और गूगल सर्च पॉपुलैरिटी के आधार पर बनाई गई है।

Story first published: Thursday, June 2, 2016, 16:02 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+