कोहली के इस 'विराट' रिकॉर्ड के आगे सचिन, डिविलियर्स, गांगुली और गेल भी फेल

मुंबई। विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने शानदार शतक जमाया। कोहली के लिए यह वनडे शतक कई मायनों में खास है। कोहली का यह 31वां शतक उनके 200वें वनडे में आया है। साथ ही रिकी पोटिंग (30 शतक) को पीछे छोड़ते हुए वनडे क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अब विराट से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके नाम पर वनडे में 49 शतक दर्ज है।

वहीं, पहले 200 वनडे में सर्वाधिक शतक जमाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम पर दर्ज हो गया है। कोहली इस सूची में 31 शतकों के साथ नंबर वन पर काबिज है। हालांकि, हाशिम अमला उनका पीछा कर रहे हैं। अमला के नाम पर 158 मैचों में 26 शतक है। 200 वनडे खेलने के बाद शतक लगाने के मामले में एबी डिविलियर्स (24) दूसरे क्रिस गेल (19) और सचिन तेंदुलकर व सौरव गांगुली 18-18 शतक कोहली से काफी पीछे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली ने 125 गेंदों में 121 रन बनाए।

इसे भी पढ़ेंः- डबल सेंचुरी वाले मैच में कोहली ने जड़ा सैकड़ा, जानिए विराट पारी के बारे में खास बातें

Story first published: Sunday, October 22, 2017, 18:09 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+