सैयद मोदी ग्रां पी: क्वार्टर फाइनल में सायना, चेतन
लखनऊ। भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और चेतन आनंद जेपी कप सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय ग्रां पी बैडमिंटन प्रतियोगिता के दो अलग-अलग वर्गों के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सायना ने भारत की ही प्रतियोगिता में 28वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी चित्रलेखा को 21-9, 21-7 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इसी वर्ग में प्रतियोगिता में दूसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया की मारिया फेबे ने सत्रहवीं वरीयता प्राप्त भारत की धान्या नायर को 21-12, 21-6 से हराया। वहीं चौथी वरीयता प्राप्त भारत की अदिति मुटाटकर ने भारत की ही दसवीं वरीयता प्राप्त नेहा पंडित को 21-16, 21-18 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
पुरुष एकल के क्वार्टर में चेतन
पुरुष एकल मुकाबलों में भारत के चेतन आनंद ने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पंद्रहवी वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई खिलाड़ी अदनान फौजी को 21-11, 20-22, 21-17 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। छठी वरीयता प्राप्त भारत के अनूप श्रीधर ने भारत के ही ईशान नकवी को 21-14, 21-11 से शिकस्त दी।
अरविंद भट्ट बाहर हुए
प्री क्वार्टर फाइनल के एकल मुकाबले में आज दो बड़े उलटफेर हुए। पुरुष वर्ग में प्रतियोगिता के दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अरविंद भट्ट को नौवीं वरीयता प्राप्त मलेशिया के क्वांग बेंग चांग ने 15-21, 21-19 और 21-14 से हराया।
जबकि महिला वर्ग में प्रतियोगिता में तीसरी वरीयता प्राप्त स्लोवाकिया की मेजा टिर्डी को भारत की सिक्की रेड्डी ने 21-16, 21-14 से शिकस्त दी। 50 हजार डॉलर इनामी राशि वाली इस प्रतियोगिता में देश विदेश के कुल 145 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 6 दिन चलेगी। शनिवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और रविवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications