For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA: विराट कोहली ने मचाया डबल धमाल, पूर्व खिलाड़ियों ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरा दिन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम रहा। विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 7वां दोहरा शतक लगाते हुए नाबाद 254 रनों की पारी खेली, जिसके बाद उन्होंने भारत की पारी 601 रनों पर घोषित कर दी। इसके साथ ही विराट कोहली भारत की तरफ से सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने बतौर कप्तान अपने 41 शतक भी पूरे कर लिये हैं। कोहली से पहले भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने का रिकार्ड संयुक्त रूप से सचिन और वीरेंद्र सहवाग के नाम था।

विराट कोहली की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर दिग्गज क्रिकेटर्स की ओर से बधाई का तांता लग गया। फैंस से लेकर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने विराट कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए अपने अंदाज में बधाई दी।

सचिन तेंदुलकर का ट्वीट

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "विराट कोहली को दोहरे शतक पर बधाई। टीम आपने शानदार खेल खेला। इसे जारी रखिए।"

वीवीएस लक्ष्मण का ट्वीट

वहीं वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट में लिखा, 'विराट कोहली ने एक बार फिर दिखा दिया है कि कैसे लंबी पारी खेलते हैं। उम्मीद करता हूं कि युवा क्रिकेटर इस पारी को देखे होंगे और इससे कुछ सीखे होंगे।'

विराट ने 336 गेंदों का सामना किया और इस दौरान 33 चौके और दो छक्के लगाए। विराट ने आखिरी के कुछ ओवर में काफी तेज बल्लेबाजी की और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

संजय मांजरेकर का ट्वीट

संजय मांजरेकर ने कोहली की तारीफ में लिखा, "आज के समय के सफल टी-20 बल्लेबाज जो विराट हैं, ने पूरे सत्र में बेहतरीन गेंदबाजी के सामने अलग विविधता का परिचय दिया जो महानता का एक अहम भाग है।"

हरभजन सिंह का ट्वीट

ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी कोहली की तारीफ की और उन्हें रन मशीन बताया। हरभजन ने लिखा, "रन मशीन विराट कोहली को 26वें टेस्ट शतक के लिए बधाई।"

बिशन सिंह बेदी का ट्वीट

पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने ट्वीट किया, "भारत, दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को सिर्फ पीट नहीं रहा है बल्कि पिच की आवश्यता के अनुसार खेल रहा है। विराट कोहली ने बेहतरीन शतक को अंजाम दिया.. काफी जानी-पहचानी कहानी। दक्षिण अफ्रीका के परिश्रम की शुरुआत दूसरे दिन के अंत से होगी।"

हर्षा भोगले का ट्वीट

हर्षा भोगले ने कहा,' विराट कोहली के लिए रिकॉर्ड बनते नहीं बहते हैं। एक चैंपियन खिलाड़ी की तरह उन्होंने पिछले 10 पारियों में शतक के सूखे को दोहरे शतक के साथ खत्म किया। और, कुछ ऐसा है जो उसके लिए उल्लेखनीय है, एक भी छक्के के बिना! एक भारतीय खिलाड़ी की ओर से अब सबसे अधिक डबल्स और 7000 टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम है।

Story first published: Friday, October 11, 2019, 22:23 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+