इंस्टाग्राम पर भी विराट कोहली बने 'किंग', ये रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय
नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के भी किंग बन गए हैं। फोटो और वीडियो शेयर करने के इस मशहूर प्लेटफार्म पर विराट कोहली के 50 मिलियन फॉलोअर्स पहुंच चुके हैं और ऐसा वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं।
विराट कोहली की लोकप्रियता भारत में नई ऊंचाईयां छू रही है। वे ब्रांड वैल्यू के हिसाब से भी देश की आला हस्ती में शुमार हैं। निरंतर प्रदर्शन और जोशीले व्यक्तित्व के चलते कोहली युवाओं के बड़े रोल मॉडल में गिने जाते हैं।

इंस्टाग्राम के किंग कोहली-
जहां तक भारतीयों के सबसे अधिक फॉलोअर्स की बात है तो बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 49.9 फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबकि दीपिका पादुकोण 44.1 फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इसका मतलब साफ है कि कोहली काफी बड़े मार्जिन से लीड पर हैं और आगे भी यह ग्राफ गिरता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।
CAC मेंबर मदन लाल ने बताया कब तक हो जाएगी नई चयनकर्ताओं की नियुक्ति

930 पोस्ट अब तक शेयर-
31 साल के कोहली ने अब तक इस प्लेटफार्म पर 930 पोस्ट शेयर की हैं और वे फैंस को प्रेरित करने में लगातार कामयाब हुए हैं। अगर दुनिया में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले अकाउंट की बात की जाए तो इस मामले में महान पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानों रोनाल्डो सब पर भारी हैं जिनके नाम 200 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
पिछले साल कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन गए थे और उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ दिया था।

फिलहाल कीवीलैंड में हैं कोहली-
विराट कोहली वर्तमान में न्यूजीलैंड में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। भारत ने 5 मैचों की टी 20 सीरीज में मेजबानों को क्लीन स्वीप करने के बाद न्यूजीलैंड से 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 3-0 खुद भी क्लीन स्वीप झेल लिया। अब यह सीरीज अपने समापन यानी टेस्ट क्रिकेट की ओर बढ़ गई है और इस प्रारूप में नंबर 1 पर काबिज भारत की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपने विदेशी अभियान को सकारात्मक तरीके से किकस्टार्ट करने की कोशिश करेगी।
इस सीरीज का पहला मुकाबला 21 फरवरी से खेला जाएगा जो वेलिंग्टन में होगा। यह कुल मिलाकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
