बीसीसीआई से विक्रम लिमये की छुट्टी, NSE प्रमुख बने
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति की जिम्मेदारियों से विक्रम लिमये को तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है। नेशनल स्टाक एक्सचेंज एनएसई के प्रमुख बैंकर विक्रम लिमये सोमवार को उसके नये प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
एनएसई ने एक बयान में कहा है कि उच्चतम न्यायालय ने प्रशासकों की समिति की जिम्मेदारियों से विक्रम लिमये को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड बीसीसीआई में उनकी जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है। आपको बता दें कि लिमये बीसीसीआई के प्रशासक के रूप में नियुक्त समिति में सदस्य नियुक्त किये गये थे। अब लिमये एनएसई में प्रबंध निदेशक और सीईओ के तौर पर सोमवार से कामकाज संभालेंगे।
इससे पहले सेबी ने पिछले महीने एनएसई प्रमुख के तौर पर लिमये के नाम को मंजूरी दे दी थी, बशर्ते कि वह बीसीसीआई में अपनी भूमिका छोड़ दें। एनएसई बोर्ड ने उनकी नियुक्ति को फरवरी में ही मंजूरी दे दी थी। एनएसई से चित्रा रामकृष्ण ने पिछले साल दिसंबर में अचानक इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद मार्च में एक्सचेंज के शेयरधारकों ने भी लिमये की नियुक्ति को मंजूरी दे दी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
