गूगल द्वारा कराया गया सर्वेक्षण इस ओर भी इशारा करता है कि इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में 14 करोड़ की बोली पाने वाले युवराज सिंह गूगल सर्च ट्रेंड्स में काफी आगे आ गए हैं।
खराब फार्म के कारण टीम से बाहर चल रहे होने के बावजूद वीरेंद्र सहवाग गूगल सर्च ट्रेंड्स पर चौथे और सुरेश रैना पांचवें क्रम पर बने हुए हैं।
ये सभी खिलाड़ी गूगल सर्च ट्रेंड्स पर काफी लोकप्रिय हैं लेकिन अगर सचिन तेंदुलकर की बात की जाए तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद वह नम्बर-1 क्रिकेट आयकॉन बने हुए हैं।