For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बल्ले से कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। एक के बाद एक कई रिकॉर्ड कोहली अपने नाम कर चुके हैं। अहम बात यह है कि कोहली अभी महज 32 वर्ष के हैं ऐसे में अभी भी कोहली के पास कई और रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 89 रनों की पारी खेलकर कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22000 रनों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 22000 रन पूरा करने वाले विराट कोहली पहले खिलाड़ी बने हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वनडे, टी-20 और टेस्ट मैचों को मिलाकर कोहली ने कुल 22000 रनों का कीर्तिमान अफने नाम कर लिया है। कोहली ने आज जब 69 रन बनाए तो उन्होंने 22000 रनों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 रन पूरा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले भारत की ओर से सिर्फ दो ही खिलाड़ी ऐसा कारनामा कर सके हैं। वहीं दुनियाभर के खइलाड़ियों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 रन बनाने वाले विराट कोहली पांचवे खिलाड़ी हैं। इससे पहले डेसमंड हेन्स, विव रिचर्ड्स, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दुनिया में सिर्फ 7 बल्लेबाज ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22000 रनों का आंकड़ा पार कर सके हैं। विराट कोहली आठवे खिलाड़ी हैं जोकि 22000 के क्लब में पहुंचे हैं। 22000 रन के क्लब में कोहली के अलावा सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का नाम भी शामिल है। सचिन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 34357 रन बनाने का रिकॉर्ड है।

आज के मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के 389 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खास नहीं रही। मयंक अग्रवाल 28 रन बनाकर कमिंस की गेंद पर आउट हो गए, जबकि शिखर धवन 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दो विकेट गिरने के बाद विराट कोहली ने टीम को संभाला और 87 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली। 3 मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहला मैच जीतकर 1-0 से आगे है। सीरीज में बने रहने के लिए आज का मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मुकाबला है।

Story first published: Sunday, November 29, 2020, 16:28 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+