For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस कंपनी के पहले भारतीय ब्रांड एंबेसडर बने विराट कोहली

नई दिल्ली। श्रीलंका में खेली जा रही निदहास ट्रॉफी से आराम दिए जाने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय अपने पर्सनल और बिजनेस से जुड़े कामों पर ध्यान दे रहे हैं। जी हां, गौरतलब है कि कोहली भारत के सबसे ज्यादा ब्रांड वैल्यू वाले सेलिब्रिटी हैं। इसीलिए हर कंपनी उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहती है। इसी क्रम में अब कोहली को राइडशेयरिंग ऐप उबर ने भारत में अपने पहले ब्रांड एंबेसडर के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की नियुक्ति की घोषणा की है। बता दें कि उबर की एशिया प्रशांत क्षेत्र में यह अपनी पहली पहल है।

टीम इंडिया के कप्तान इन दिनों इंडियन क्रिकेट टीम से छुट्टी लेकर खाली समय को एन्जॉय कर रहे हैं। इन दिनों वे पत्नी और फैमिली के साथ समय गुजार रहे हैं। छुट्टी के समय में विराट कोहली उबर इंडिया से जुड़े और कार की पिछली सीट पर बैठकर कैब से राइड किया।

इस अवसर पर बोलते हुए, उबर इंडिया एंड एसए के अध्यक्ष अमित जैन ने कहा, "हम उबर इंडिया के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में विराट कोहली को नियुक्त करने पर बेहद खुश हैं। भारत के लिए उनकी ऑफ फील्ड प्रतिबद्धता सराहनीय है। विराट में हमने एक साझीदार पाया है।"

उबर के साथ अपने सहयोग पर टिप्पणी करते हुए कोहली ने कहा, "एक क्रिकेटर के रूप में, मैं बहुत यात्रा करता हूं और मैंने व्यक्तिगत रूप से उबर की बुकिंग के सहज अनुभव का आनंद लिया है। यह देखना काफी अच्छा लगता है कि कैसे कंपनी टेक्नॉलोजी का उपयोग कर रही है। किस तरह से लोग शहरों के चारों ओर घूमते हैं और आर्थिक अवसर बनाकर लाखों लोगों को सशक्त बनाते हैं। मैं एक ऐसी कंपनी के साथ हाथ मिलाने के लिए बहुत उत्साहित हूं जो शहरों में काम कर रहे लोगों के साथ कमिटेड है।"

कोहली ना सिर्फ उबर ब्रांड का चेहरा होंगे बल्कि वह इनोवेटिव मार्केटिंग और कस्‍टमर एक्‍सपीरियंस इनिशटिव में भी कंपनी की ओर से सक्रिय भागीदारी करेंगे। हालांकि कंपनी ने दोनों के बीच समझौते की फाइनेंशियल जानकारियां साझा नहीं की हैं। यह पहली बार है जब कंपनी ने एशिया क्षेत्र में ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

Story first published: Friday, March 9, 2018, 16:10 [IST]
Other articles published on Mar 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+