IPL हुआ सस्पेंड तो कोरोना पीड़ितो के लिए मैदान में उतरे कप्तान विराट कोहली
नई दिल्ली। आईपीएल के सुरक्षित बायो बबल में कोरोना संक्रमण के पहुंचने के बाद बीसीसीआई ने आनन-फानन में आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया। लेकिन आईपीएल के सस्पेंड होने के बाद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने बिना समय व्यर्थ किए संकट के इस काल में लोगों की मदद के लिए मैदान में उतर आए हैं। मंगलवार को विराट कोहली ने युवा सेना के सदस्य राहुल एन कनाल के साथ बात की और कोरोना संक्रमण से जूझ रहे लोगों की मदद का अभियान शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी खुद कनाल ने ट्वीट करके दी है। कनाल ने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं जिसमे देखा जा सकता है कि विराट कोहली लोगों की मदद के लिए चर्चा कर रहे हैं।
जो तस्वीर कनाल ने सोशल मीडिया पर साझा की है उसमे देखा जा सकता है कि विराट कोहली घर के साधारण कपड़ो में हैं और मीटिंग के दौरान वह सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं, उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया है और सुरक्षित दूरी से बात कर रहे हैं। विराट कोहली की यह तस्वीरे आईपीएल के सस्पेंड होने के अगले दिन की है। बता दें कि आरसीबी की टीम ने आईपीएल में काफी अच्छी शुरुआत की थी। आईपीएल का अपना पहला मैच जीतकर कप्तान कोहली ने इस सीजन की शुरुआत की थी। जब आईपीएल सस्पेंड हुआ तो आरसीबी की टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर थी।
बता दें कि कोरोना काल में तमाम खिलाड़ी जरूरमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इससे पहले इरफान पठान और युसुफ पठान ने साउथ दिल्ली के लोगों को मुफ्त में खाना खिलाने की शुरुआत की है। दोनों ने ऐलान किया कि साउथ दिल्ली में जो भी लोग कोरोना काल में आइसोलेशन में हैं हम उन्हें मुफ्त में खाना मुहैया कराएंगे। ना सिर्फ कप्तान कोहली,इरफान पठान बल्कि अन्य क्रिकेटर भी अपने स्तर पर लोगों की मदद कर रहे हैं। कई विदेशी खिलाड़ी पैट कमिंस, ब्रेट ली ने भी भारत में कोरोना संकटकाल में आर्थिक मदद की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
