For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

खेल के साथ भी विज्ञापन जारी रखने वाली बात पर ये बोले विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि ज्यादा विज्ञापन करने से आपके खेल पर कोई असर नहीं पड़ता है। आप खेल खेलने के साथ विज्ञापन कर सकते हैं। कोहली कई बड़े ब्रांडों के विज्ञापन करते हैं।

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि ज्यादा विज्ञापन करने से आपके खेल पर कोई असर नहीं पड़ता है। आप खेल खेलने के साथ विज्ञापन कर सकते हैं। बता दे कि कोहली क्रिकेट के अलावा कई बड़े ब्रांडों के विज्ञापन भी करते हैं।

कोहली ने कहा कि लोग सोचते हैं ज्यादा समय विज्ञापन में देना आपके खेल को खराब करता है जो कि सही बात नहीं है। सोचने का ये तरीका बदलना चाहिए। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि एक तरफ तो जहां कोहली अन्य ब्रांडों के भी विज्ञापन करते हैं तो दूसरी ओर उनके पास अपने खुद के भी ब्रांड हैं।

25 साल की उम्र में शुरू किया पहला बिजनेस

इसके बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा, "जब मैं पहली बार अपने ब्रांड बिजनेस में उतर रहा था तब मेरी उम्र 25 साल थी और कई लोगों को लगा कि बिजनेस में उतरने के लिए बहुत कम उम्र है। कई बार हम इस तरह की दकियानूसी बातों पर ध्यान देने लग जाते हैं कि बिजनेस तो एक निश्चित उम्र में ही शूरू करना चाहिए।"

कम समय में बिजनेस करना आना चाहिए

उल्लेखनीय है कि अक्सर कहा जाता है कि युवाओं को एक बार में एक ही क्षेत्र में ध्यान देना चाहिए ताकि वे अपने मुख्य काम से ना भटके। वहीं, कोहली ने क्रिकेट और विज्ञापन एक साथ करने पर बोलते हुए बोले-

"मैं ये नहीं मानता कि आप खेलते हुए विज्ञापन नहीं करो। अगर आपके पास करने को थोड़ा समय है तो आपको उस थोड़ा समय में ही अपने काम को स्थापित करना आना चाहिए"

Story first published: Sunday, November 11, 2018, 13:33 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+