नई दिल्ली। हम सभी जानते हैं कि टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली मैदान के बाहर भी काफी मस्त-मौला इंसान हैं और मैदान के बाहर वो हर उन चीजों को पूरा करने की कोशिश करते हैं, जिसके लिए वो वक्त नहीं निकाल पाते हैं।
चाहे वो कार की रेसिंग हो या फिर....डांस और सिंगिग.. जी हां कोहली को डांस का काफी शौक है और इसलिए उन्हें जब भी इस चीज को दिखाने का मौका मिलता है, तब वो उस चीज को जरूर दिखाते हैं।
भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन
उनके बारे में ये अहम खुलासा किया है कि भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने, जिन्होंने कहा कि टीम इंडिया के बेस्ट डांसर कैप्टन साहब यानी कि कोहली हैं जिसे करने में उन्हें जरा भी शर्म नहीं आती है जबकि सुरेश रैना टीम इंडिया के बेस्ट सिंगर हैं।
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा संग जमकर ठुमके लगाए
मुंबई में बुधवार को आयोजित सिएट क्रिकेट अवॉर्ड्स सेरेमनी के मौके पर अश्विन ने ये बात कही। स्पिन के इस जादूगर ने कहा कि उन्होंने कोहली के इस गुण को युवराज सिंह की शादी के मौके पर करीब से देखा था, जहां उन्होंने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा संग जमकर ठुमके लगाए थे।अश्विन की बात का समर्थन रैना ने भी किया, उन्होंने भी कहा कि इसमे कोई शक नहीं कि कोहली एक शानदार डांसर हैं।