अगर रिकॉर्ड की बात करें तो विराट ने अब तक 112 वनडे पारियों में 17 शतकों के साथ 4919 रन बनाये हैं, जबकि सचिन ने इतने ही मैचों में आठ शतकों की मदद से 4001 रन बनाये थे। गावस्कर का कहना है कि अगर वह इसी क्रिकेट सत्र की समाप्ति तक 20 से 22 शतक बना दें तो कोई आश्चर्य की बात न होगी।
गावस्कर के अनुसार यह सच है कि सचिन ने 200 टेस्ट खेलने का और 51 टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है, जो कि किसी भी बल्लेबाज के लिए तोड़नाअसम्भव है, पर विराट में इतनी क्षमताएं है रनों के मामले में सचिन तेंदुलकर को पार कर सकते हैं। सचिन ने वनडे में 49 शतक बनाये हैं और इस रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए विराट को 32 शतकों की और जरूरत है जो कि उनकी वर्तमान फॉर्म को देखते हुए असंभव नहीं लगता है।
विराट के शतक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पारियां लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव में रहते हुए खेली गई हैं, जबकि सचिन दबाव के क्षणों में अक्सर बिखर जाते थे।