For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: कुछ इस तरह से बोल्ड हुए विराट कोहली, आदिल राशिद के बारे में कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 सीरीज पर कब्जा तो कर गई लेकिन वनडे सीरीज में उसे हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के आखिरी और निर्णायक वनडे में आठ विकेट से हार मिली। भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, लेकिन इस मुकाबले में भारतीय कप्तान कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक बनाने में नाकाम रहा। वहीं एख समय था जब कप्तान कोहली भी अच्छे टच में दिख रहे थे, लेकिन वो जिस तरह से आउट हुए उसे देखकर वो खुद भी हैरान रह गए। दरअसलकप्तान विराट कोहली 71 रन बनाकर आउट हो गए थे। विराट का विकेट आदिल राशिद के खाते में गया, जिन्होंने विराट को क्लीन बोल्ड किया था। बोल्ड होने के बाद विराट कुछ देर क्रीज पर हैरान खडे़ रह गए थे ।

कोहली ने किया हैरानी का खुलासाः विराट के एक्सप्रेशन को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम कमेंट्स भी आए। मैच के बाद विराट ने इस बात का खुलासा किया कि क्यों आखिर आदिल राशिद की उस गेंद पर वो हैरान रह गए थे। विराट ने अपने आउट होने को लेकर कहा, 'मैं अंडर-19 के दिनों से राशिद के खिलाफ खेल रहा हूं और ये गेंद बहुत ही खतरनाक थी। ये उन गेंदों में से एक थी, जिस पर खेलने के बाद आप बस 'WOW' कह सकते हैं। मुझे हैरानी होती है कि उसकी गेंदों में टर्न समय के साथ कम हुआ है, लेकिन ये गेंद शानदार थी।

Story first published: Wednesday, July 18, 2018, 9:43 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+