For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अनुष्का के चक्कर में विराट कोहली यह क्या कर बैठे.. पड़ सकते हैं मुसीबत में?

बेंगलुरू। लगता है कि विराट कोहली का नाम भी अब उन लोगों में शामिल होने जा रहा है जिनके साथ विवादों का चोली-दामन का साथ रहता है, रविवार को बारिश से धुले मैच के दौरान विराट कोहली एक हसीन गलती कर बैठे जिसका खामियाजा उनको तगड़ा भुगतना पड़ सकता है।

हुआ यूं कि रविवार को बारिश के कारण जब राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स का मैच रूका हुआ था उस समय विराट कोहली ड्रेसिंग रूम के पास अपनी प्रेमिका अनुष्का शर्मा के बतियाने चले गये और दोनों ने करीब पांच से आठ मिनट वहां बात की। हालांकि तब तक मैच रद्द नहीं हुआ था बस रूका हुआ था और इस तरह कोहली कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन कर बैठे।

Pics: बेंगलुरू-दिल्ली का मैच रद्द लेकिन विराट ने बिताया अनुष्का संग क्वालिटी टाइम

क्योंकि अचार संहिता के नियम के मुताबिक लाइव मैच के दौरान कोई भी खिलाड़ी अपने किसी रिश्तेदार, दोस्त या परिवार वाले से नहीं मिल सकता है, ऐसे में विराट का अनुष्का को इशारे से बुलाना और फिर बतियाना उनकी सेहत पर भारी पड़ सकता है, हो सकता है कि बीसीसीआई उन पर कड़ा एक्शन ले, वैसे भी बीसीसीआई विराट को पहले भी कई बार वार्निंग दे चुकी है कि वो मैदान में और मैच के दौरान संयम बरतें।

कहीं विराट की हसीन गलती बन ना जाये भारी जुर्म?

आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया आईपीएल-8 का 55वां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। मैच रद्द होने की स्थिति में मिले एक अंक के बाद रॉयल चैलेंजर्स टीम 16 अंक हासिल कर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है।

रॉयल चैलेंजर्स पहुंची प्लेऑफ में

रॉयल चैलेंजर्स के सामने जीत के लिए 188 रनों का लक्ष्य था लेकिन वे अभी सात गेंद ही खेल पाए थे कि बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा और लगातार हो रही बारिश के कारण अंतत: मैच को रद्द घोषित कर दिया गया। लेकिन जिस समय विराट कोहली ने अनुष्का से बात की उस समय तक मैच चल रहा था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+