For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

न्‍यूजीलैंड के साथ इंदौर टेस्ट में गावस्कर-पटौदी को पछाड़ सकते हैं विराट कोहली

नई दिल्‍ली। भारतीय टेस्ट ​क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में भारत ने न्यूजीलैंड के साथ चल रही टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली है। इसके साथ ही भारतीय टीम पाकिस्तान को हटाकर फिर से नंबर 1 टेस्ट टीम बन गई है।

इंदौर टेस्ट पर रहेंगी नजरें

कानपुर, कोलकाता के बाद अब सभी की नजरें इंदौर टेस्ट पर टिकी हुई हैं। इस मैच को जीतने के साथ ही भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

इसके अलावा जिस एक खास रिकॉर्ड के बनने की संभावना है, वह है कि विराट कोहली की कप्तानी के नेतृत्व में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने के मामले में वह नवाब पटौदी और सुनील गावस्कर को भी पछाड़ सकते हैं!

जानिए अब तक के रिकॉर्ड के बारे में

ज्ञात हो कि पटौदी की कप्तानी में भारत ने कुल 40 टेस्ट मुकाबलों में 9 में जीत, 19 में हार और 12 में ड्रॉ खेला। जबकि वहीं गावस्कर की कप्तानी में कुल 47 टेस्ट मैचों में भारत ने नौ मैच जीते, आठ हारे और कुल 30 मैच ड्रॉ हुए। जबकि बात अगर विराट कोहली की करें तो उनकी कप्तानी के अब तक के कॅरियर में भारत 16 मैचों में नौ में जीत, दो में हार और पांच में ड्रॉ खेल चुका है।

कट्टर दुश्‍मन भारत और पा‍किस्‍तान को विश्‍व बैंक ने रिपोर्ट में दिखाया आइना

गावस्कर-पटौदी को पछाड़ने का मौका

अगर भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में होने वाला तीसरा टेस्ट मैच भी जीत लेता है तो इस तरह से विराट कोहली की कप्तानी में भारत कुल 10 मैच जीत जाएगा, जो कि गावस्कर और पटौदी से ज्यादा होगा।

ऐसे निकल सकते हैं आगे

इतना ही नहीं, विराट कोहली की कप्तानी इतनी बेहतरीन रही है कि कप्तानी में सर्वाधिक मैच जीतने में वह संयुक्त रूप से चौथे सबसे सफल कप्तान हैं विराट कोहली से आगे अभी महेंद्र सिंह धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली ही हैं।

जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

अजहरूद्दीन की कप्तानी में भारत ने 47 टेस्टों में 14, गांगुली की कप्तानी में भारत ने 49 टेस्टों में 21और धोनी की कप्तानी में भारत ने कुल 60 टेस्टों में 27 मैच जीते हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+