Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली ने किया कमाल, अर्धशतक लगाते ही तोड़ा नवजोत सिंह सिद्धू का रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का बल्ला आईसीसी विश्व कप 2019 में भी रन उगलता जा रहा है। उनके बल्ले से जब भी रन बरते तो कई रिकाॅर्ड स्थापित हुए तो कई ध्वस्त। कोहली ने टूर्नामेंट के 38वें मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 76 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चाैके शामिल रहे। इसी के साथ उन्होंने पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को पीछे छोड़ दिया है।

इस मामले में छोड़ा पीछे

इस मामले में छोड़ा पीछे

दरअसल, कोहली ने नवजोत को आईसीसी विश्व कप के किसी एक टूर्नामेंट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। नवजोत ने 1987 के विश्व कप में भारत की तरफ से लगातार 4 अर्धशतक जमाए थे। वहीं अब कोहली ने लगातार 5 अर्धशतक जमाते हुए भारत के लिए किसी एक विश्व कप में लगातार सर्वाधिक अर्धशतक लगाने के मामले में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

लगातार सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले भारतीय-

विराट कोहली- 2019 विश्व कप में 5 अर्धशतक

नवजोत सिंह सिद्धू- 1987 विश्व कप में 4 अर्धशतक

सचिन तेंदुलकर- 1996 विश्व कप में 4 अर्धशतक

रोहित शर्मा- 2019 विश्व कप में 3 अर्धशतक

राहुल द्रविड़- 1999 विश्व कप में 3 अर्धशतक

ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने

ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने

इसके अलावा को विश्व कप में लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले भी पहले कप्तान बन गए हैं। हालांकि 2015 क्रिकेट वर्ल्‍ड कप में ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टीव स्मिथ ने भा लगातार पांच बार 50 प्‍लस स्‍कोर बनाए थे। कोहली ने इस वर्ल्‍ड कप में केवल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच को छोड़कर बाकी सभी टीमों के खिलाफ अर्धशतक लगाए हैं। उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 82, पाकिस्‍तान के खिलाफ 77, अफगानिस्‍तान के खिलाफ 67 और वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 72 रन की पारियां खेली थी। कोहली ने इस वर्ल्‍ड कप में 7 मैचों में 76.40 की औसत से 382 रन बनाए हैं. वे रन बनाने के मामले में इस टूर्नामेंट में सातवें पायदान पर है।

विश्व कप में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज बने चहल, भूलना चाहेंगे ये रिकॉर्ड

इस विश्व कप बड़ी साझेदारी भी की

इस विश्व कप बड़ी साझेदारी भी की

वहीं कोहली ने विश्व कप 2019 में रोहित शर्मा के साथ मिलकर भारत की तरफ से किसी एक विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकाॅर्ड भी बनाया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी हुई थी। इससे पहले रोहित-केएल राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को पहले विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की थी।

Story first published: Sunday, June 30, 2019, 21:55 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+