
'पांड्या, राहुल को हमारा सपोर्ट नहीं'
विराट कोहली जो इन दोनों खिलाड़ियों के समर्थक माने जाते हैं, ने कहा- 'निश्चति तौर पर हम इसको सपोर्ट नहीं करते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम और जिम्मेदार क्रिकेटर के तौर पर हम लोग इन खिलाड़ियों ( हार्दिक पांड्या और केएल राहुल) के नजरिए से सहमत नहीं हैं। इन लोगों ने जो भी कहा वो उनकी व्यक्तिगत सोच थी। हम अभी तक इंतजार कर रहे हैं कि क्या फैसला लिया जाता है।' कोहली ने ये बात एक प्रेस कांफ्रेस में ये कही। बता दें कि हार्दिक पांड्या ने कॉफी विद करण शो में लड़कियों के बारे में आपत्तिजनक बातें करने के साथ ही अन्य कई तरह की ओछी बातें की थी।

पांड्या-राहुल पर फैसला आने का इंतजार
इसके साथ ही कोहली ने ये भी सुनिश्चित किया कि इस विवाद की वजह से भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम के माहौल पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। ना ही ये हम लोगों की एकजुट होकर बेहतर खेल दिखाने की भावना को रोकता है।' कोहली ने बताया है कि वे हार्दिक पांड्या और राहुल के खेलने पर कोई फैसला आने का इंतजार कर रहे हैं। इसने कोहली की टीम चयन को लेकर थोड़ी दिक्कत जरूर बढ़ा दी है क्योंकि वन डे टीम हार्दिक पांड्या भारत के लिए अहम खिलाड़ी माने जा रहे थे।
|
'टीम में पांड्या का विकल्प मौजूद'
इसलिए ही भारतीय कप्तान ने कहा है कि जो भी फैसला आएगा उसके बाद टीम प्रबंधन अपनी योजना बनाएगा। विराट कोहली ने इशारा किया कि रविंद्र जडेजा के होने से उनके पास हार्दिक पांड्या का विकल्प मौजूद है। भले ही जडेजा स्पिन ऑलराउंडर हों। कोहली ने कहा- 'टीम के संतलुन के नजरिए से आपको अब जिस तरह के संयोजन की जरूरत है उसके बारें में सोचना पड़ेगा। इन चीजों पर हमारा नियंत्रण नहीं है इसलिए जैसे कोई फैसला आता है उसी हिसाब से हम अपना प्लान बदल लेंगे। इसके साथ ही हम देखेंगे कि इस मामले पर अब क्या किया जाना है। '


Click it and Unblock the Notifications
