कोहली ने तोड़ा सचिन का एक और रिकॉर्ड, खेली मैच जिताऊ पारी
किंग्स्टन (जमैका)। मैन ऑफ द मैच कप्तान विराट कोहली (111) के शतक की बदौलत भारत ने विंडीज को पांच मैचों की सीरीज के आखिरी वनडे में आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया है।
इस जीत के साथ ही कप्तान कोहली ने भारत में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक और रिकार्ड ध्वस्त कर दिया है। कोहली ने रनों का पीछा करते हुए अपना 18वां शतक पूरा किया है,रनों का पीछा करते हुए सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड अब तक सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 17 बार ये कारनामा दिखाया था लेकिन अब कोहली ने उन्हें पीछा कर दिया है।
सचिन ने इस 17 शतक के लिए खेली 232 पारियां
सचिन ने इस 17 शतक जमाने के लिए 232 पारियां ली, जबिक कोहली ने सिर्फ 102 पारियों में उनके इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वह रनों का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 49 शतक जड़े हैं
वैसे कोहली के वनडे करियर का ये 28वां शतक है। सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 49 शतक जड़े हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम वनडे में कोहली ने अपनी नाबाद शतकीय पारी में 115 गेंदें खेलीं और 12 चौकों के साथ दो छक्के लगाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
