नयी दिल्ली। आईपीएल सीजन 9 में विराट कोहली ने एक नया कृतिमान बना लिया है। विराट के बल्ले रन बरसा रहे हैं तो वहीं पुराने रिकॉर्डस भी तोड़ रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने पुणे के खिलाफ खेलते हुए नॉटआउट 108 रन बनाएं और एक साथ तीन रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। IPL 2016: विराट के नाम दर्ज हुआ गजब रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी
विराट ने अपनी टीम के साथी क्रिकेटर क्रिस गेल के साथ-साथ मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी तोड़ दिए। Viral Video: जब 'डैडी' गेल से विराट के साथ मिलाया ताल से ताल
विराट आईपीएल के एक ही सीजन में दो सेंचुरी जड़ने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। बतौर कप्तान विराट ने एक ही सीजन में दो बार सेंचुरी लगाई है। आपको बता दें कि इससे पहले साल 2011 में क्रिस गेल ने एक ही सीजन में दो सेंचुरी लगाई थी। मैदान के बाहर इस क्रिकेटर की वाइफ दे रही है विरोट कोहली को चुनौती
विराट ने एक सेंचुरी अपने नाम कर ली है। विराट 8 पारियों में 500 का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बन चुके हैं। क्रिस गेल ने 9 पारियों 500 का आंकड़ा पार किया था। विराट कोहली ने अपने स्चिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड तोड़ दिए। बतौर कप्तान कोहली ने अभी तक 541 रन बनाएं हैं। वो आईपीएल में पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने 3 सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। जबकि सचिन तेंदुलकर ने 2 सीजन में कप्तान के तौर पर 500 से ज्यादा रन बनाए थे।