क्रिकेट विशेषज्ञों का कहना है कि कोहली जिस तरह से शतक पर शतक बना रहे हैं, उससे यही कहा जा सकता है कि वह सचिन के एकदिवसीय मैचों में 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
कोहली ने अपना पहला शतक 2009 में श्रीलंका के खिलाफ लगाया था। तब से उन्होने शतक लगाना अपना शौक बना लिया। उनकी शतक लगाने की रफ्तार अन्य बल्लेबाजों से कहीं ज्यादा है। सहवाग ने 251 मैचों में 15 शतक लगाये हैं, जबकि कोहली ने मात्र 115 मैचों में यह सहवाग को पीछे छोड़ दिया।
भारत की तरफ से सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी
सचिन तेंदुलकर , 49 शतक, 463 वनडे
सौरव गांगुली, 22 शतक, 308 वनडे
विराट कोहली, 16 शतक, 115 वनडे
युवराज सिंह, 13 शतक, 281 वनडे।