
तोड़ा पोंटिंग का ये रिकाॅर्ड
कोहली बताैर कप्तान वनडे में सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पोंटिंग का रिकाॅर्ड तोड़ा है। कोहली ने 159 पारियों में यह आंकड़ा छूआ तो वहीं पोटिंग ने 203 पारियों में 9000 रन पूरे किए थे। लेकिन अब इस मामले में कोहली का कोई सानी नहीं। उन्होंने बताैर कप्तान वनडे में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है। तीसरे नंबर पर ग्रीम स्मिथ हैं जिन्होंने 220 पारियों में यह कारनामा किया था। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने 253 पारियों में 9000 रन बनाए थे।

इस मामले में धोनी को छोड़ा पीछे
वहीं कप्तान कोहली ने अपनी इस शानदार शतकीय पारी की बदाैलत धोनी को एक और मामले में पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, कोहली नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली के नाम यहां 5 मैचों में 81.25 की औसत से 325 रन दर्ज हो चुके हैं, जिसमें 2 शतक और एक अर्धशतक भी शामिल है। वहीं उनका स्ट्राईक रेट भी 105 से ऊपर रहा। वहीं धोनी ने यहां 89.33 की औसत से 6 मैचों में 268 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक शामिल हैं।
नागपुर में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज-
विराट कोहली- 5 मैच 325 रन
एमएस धोनी- 6 मैच 268 रन
रोहित शर्मा- 3 मैच 204 रन
शेन वाटसन- 3 मैच 183 रन
सचिन तेंदुलकर- 3 मैच 158 रन
INDVSAUS : शून्य पर आउट होते ही 'हिटमैन' रोहित शर्मा के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

ये कारनामा भी किया
कोहली अपनी घरेलू सरजमीं पर लगातार अपने आखिरी 6 अर्धशतक को शतक में तब्दील करने का कारनामा कर चुके हैं। इससे साबित होता है कि रनों के प्रति कोहली के अंदर भूख कितनी है। जब वह अर्धशतक पूरा करते हैं तो फिर उसे शतक में तब्दील करने के लिए पूरा दम लगा देते हैं।
कोहली के आखिरी 6 अर्धशतक यूं हुए शतक में तब्दील-
121
113
140
157*
107
116
INDvsAus: 9 साल बाद इस तरह आउट हुए धोनी, जल्द भूलना चाहेंगे यह रिकॉर्ड

पूरे किए 1000 चाैके
इसके अलावा कोहली ने अपनी पारी में 10 चाैके लगाकर अपने चाैकों की संख्या 1000 भी पहुंचा दी है। वह सबसे ज्यादा चाैके लगाने वाले भारत के चाैथे जबकि दुनिया के 12वें बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में शीर्ष पर सचिन तेंदुलकर का नाम है। वहीं, दूसरे व तीसरे नंबर पर क्रमशः सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग मौजूद हैं।
सर्वाधिक चाैके लगाने वाले भारतीय-
सचिन तेंदुलकर- 2016
वीरेंद्र सहवाग- 1132
सौरव गांगुली- 1122
राहुल द्रविडड़- 950


Click it and Unblock the Notifications

