Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट कोहली ने खरीदा वेस्ट दिल्ली में बंगला

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) टीम इंडिया के आगामी जिम्बाव्वे दौर पर नहीं जा रहे स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने राजधानी के पॉश पंजाबी बाग इलाके में करीब 500 गज का बंगला खरीदी है। इसकी बाजार कीमत करीब 75-80 करोड़ रुपये होगी। इससे ज्यादा भी हो सकती है।

सबसे पॉश एऱिया

रीयल एस्टेट क्षेत्र के जानकारों ने बताया कि पंजाबी बाग राजधानी के दस सबसे मंहगे इलाकों में शुमार होता है। हालांकि कोहली की इस डील की अभी पुष्टि होनी बाकी है, पर भरोसेमंद सूत्र कह रहे हैं कि डील हो चुकी है। पंजाबी बाग वेस्ट दिल्ली में रिंग रोड पर है।

पंजाबी बाग क्लब

जानकारों का कहना है कि कोहली ने जिस कोठी को लिया है, वह पंजाबी बाग क्लब के करीब है। माना जा रहा है कि वे इस तुड़वाकर नए सिरे से बनवाएंगे। यानी अभी वे अपने नए आशियाने में और मोटा पैसा खर्च करेंगे।

जानिए क्रिकेट-अनुष्का के बाद विराट कोहली की सबसे बड़ी कमजोरी

साउथ दिल्ली

दिल्ली के ज्यादातर टॉप क्रिकेटर तो साउथ दिल्ली में रहने के लिए चले गए, पर कोहली ने वेस्ट दिल्ली को नहीं छोड़ा। कोहली के साथी वीरेन्द्र सहवाग और आशीष नेहरा हौज खास में रहते हैं। बीते दौर के स्टार खिलाड़ी बिश्न सिंह बेदी का फार्म हाउस है साउथ दिल्ली में। मोहिन्दर अमरनाथ का भी साउथ दिल्ली में ही फ्लैट है। पर वे अब मुंबई शिफ्ट हो गए हैं।

परिवार के साथ

कोहली अभी राजधानी के पश्चिम विहार इलाके में रहते हैं अपने परिवार के साथ। विराट के घर में उनकी मम्मी और बड़ा भाई रहते हैं। पिता प्रेम कोहली का कुछ साल पहले निधन हो गया था। इधर विराट को सब चीकू कहते हैं प्यार से। विराट का परिवार बीते काफी सालों से इधर रह रहा है। उनका इधर थ्री बैड रूम का घर है। उनका एक घर वेस्ट दिल्ली के मीरा बाग में भी है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+