मुंबई। आरसीबी कैप्टन विराट कोहली को रफ्तार का बादशाह कहा जाता है क्योंकि उन्हें तेज शॉट और तेज रफ्तार से प्यार है इसलिए तो उन्होंने Audi R8 LMX कार ली है। कहा जाता है कि यह कॉर दुनिया की सबसे तेज चलने वाली कार है।
इसकी कीमत कीमत 2.97 करोड़ रुपए के आस-पास है औऱ विराट कोहली पहले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह कार खरीदी है। भारत में इस की केवल चार Audi R8 LMX कारें आयी हैं, इसे जर्मन कंपनी ने बनाया है।
कोहली के अलावा केवल एक और इंडियन हैं जिनके पास यह गाड़ी है और पूरी दुनिया में केवल 99 लोगों के पास यह कार है। इतनी चुनिंदा स्पोर्टस कार का मालिक बनने पर विराट कोहली ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें इस कार का मालिक बनकर बहुत अच्छा लग रहा है।
Virat Kohli hits a new gear in his love for speed http://t.co/lEI4zpZ9PJ pic.twitter.com/9yTf98ikXG
— CricketNDTV (@CricketNDTV) May 8, 2015