मुंबई। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के बारे में खबर आयी है कि विराट ने मुंबई में एक 34 करोड़ का फ्लैट खरीदा है। अंग्रेजी वेबसाइटों में छपी खबरों के मुताबिक विराट कोहली ने मुंबई के वर्ली इलाके के ओमकार-1973 में एक आलीशान बंग्ला बुक कराया है।
ये अपार्टमेंट बहुत ज्यादा सुंदर है, यहां से सी-व्यू मिलता है। इस अपार्टमेंट के 35वें फ्लोर पर विराट का फ्लैट है जबकि इसी अपार्टमेंट के 29th फ्लोर पर युवराज सिंह का फ्लैट है जो कि उन्होंने साल 2014 में खरीदा था।
कहा जा रहा है सीव्यू वाले विराट के फ्लैट में पांच बेडरूम है जो कि साल 2018 तक बनकर रहने के लिए तैयार हो जायेगा।