For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL के बाद विश्व कप के लिए खिलाड़ी रहें फिट, कोहली ने बनाया खास प्लान

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई सीरीज विश्व कप से पहले टीम इंडिया की अंतिम अंतरराष्ट्रीय सीरीज थी। 30 मई से शुरू होने जा रहे विश्व कप से पहले भारत को अब आईपीएल जैसे लंबे घरेलू टूर्नामेंट में भाग लेना है। आईपीएल 23 मार्च से शुरू होगा और इसका फाइनल मैच विश्व कप से लगभग दो सप्ताह पहले होगा। ऐसे में भारत के सभी प्रमुख खिलाड़ियों के लिए आईपीएल में खेलते हुए विश्व कप को ध्यान में रखकर अपनी फिटनेस बरकरार रखने की दौहरी चुनौती होगी।

भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी इस बात का अहसास है इसलिए उन्होंने अपने सभी खिलाड़ियों से अपनी-अपनी फिटनेस को लेकर स्मार्ट और जिम्मेदार होने के लिए कहा है। आपको बता दें कि भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया के विदेशी दौरे के बाद से लगातार क्रिकेट खेल रही है और अब उसको आईपीएल में शिरकत करनी है। उसके ठीक बाद ही विश्व कप भी शुरू हो जाएगा। इसलिए विराट कोहली एंड कंपनी के लिए व्यस्त कार्यक्रम के बीच अपनी फिटनेस को बरकरार रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी।

कोहली ने कहा, 'हमने खिलाड़ियों को स्मार्ट बने रहने के लिए कहा है और साथ ही उनकी फ्रेंचाइजियों को भी सूचित कर दिया है वे भारतीय टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट के संपर्क में रहे। इसलिए आईपीएल में ये सभी (फिटनेस) चीजें नजरों में रखी जाएंगी। साथ ही मैं इस बात की गारंटी देता हूं कि खिलाड़ियों को जब भी खिलाड़ियों को आराम करने की जरूरत महसूस होगी उनको ये आराम दिया जाएगा।' साथ ही कोहली ने कहा कि आईपीएल हर साल खेला जाता है लेकिन विश्व कप चार में एक बार आता है।

आपको बता दें भारत आईपीएल में अपने तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, शमी, भुवी के अलावा कलाईयों के स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को चोट से बचाना चाहेगा।

Story first published: Thursday, March 14, 2019, 11:35 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+