For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'किंग इज बैक', कोहली ने धोनी को बताया अब तक का सबसे महान फिनिशर

दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का क्वालीफायर 1 मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया, जहां महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने मैच को 4 विकेट से जीता। चेन्नई नौवीं बार आईपीएल के फाइनल में प्रवेश करने में सफल हुआ है। इस मैच में चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी की पुरानी आक्रामक पारी देखने को मिली। ऐसे में क्रिकेट जगत से प्रतिक्रियाओं की बारिश हो रही थी। इस बीच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली भी धोनी की पारी देख खुश हो गए हैं। उन्होंने धोनी को खेल का सबे महान फिनिशर बताया।

चेन्नई की धमाकेदार जीत के बाद कोहली ने ट्वीट करते हुए कहा, ''और किंग इज बैक। क्रिकेट में अब तक का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर। उसने मुझे फिर से अपनी जगह से कूदने के लिए मजबूर किया।'' चेन्नई को आखिरी ओवर में मैच जीतने के लिए तीन गेंदों पर चार रन चाहिए थे। धोनी ने फिर एक चौका लगाकर चेन्नई को रिकॉर्ड नौवीं बार फाइनल में जगह दिलाई। जब चेन्नई को 11 गेंदों पर 24 रन चाहिए थे तब धोनी मैदान पर थे। उन्होंने 6 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 18 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- CSK फिर छा गया, एमएस धोनी बोले- मैंने टूर्नामेंट में बहुत कुछ नहीं किया

इससे पहले चेन्नई के ऋतुराज गायकवाड़ और रोबिन उथप्पा ने दिल्ली के 173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्धशतक जमाया था। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी भी की। उथप्पा ने 44 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। ऋतुराज ने 50 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। मोइन अली ने 16 रन का योगदान दिया।

ऋषभ पंत के नाबाद 51 और पृथ्वी शॉ के 60 रनों की पारी ने दिल्ली कैपिटल्स को पहले क्वालीफायर में 172/5 के प्रतिस्पर्धी स्कोर को खड़ा करने में मदद की। पंत ने वेस्टइंडीज के पावर हिटर शिमरोन हेटमायर (24 गेंदों में 37 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिए 83 रन की ठोस साझेदारी की। पंत ने तीन चौके और दो छक्के लगाए। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 34 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें 7 चाैके व तीन छक्के रहे।

चेन्नई सुपर किंग्स दुबई में रहेगी और शुक्रवार के आईपीएल 2021 के प्रदर्शन के लिए दूसरे फाइनलिस्ट की प्रतीक्षा करेगी, जबकि दिल्ली कैपिटल बुधवार को क्वालिफायर 2 के लिए शारजाह की यात्रा करेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच सोमवार के एलिमिनेटर के विजेता का सामना ऋषभ पंत की अगुवाई वाले डीसी से होगा।

Story first published: Monday, October 11, 2021, 10:00 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+