For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टेस्ट : डाॅन ब्रैडमैन को पछाड़ सकते हैं कोहली, धोनी का बड़ा रिकाॅर्ड भी खतरे में

नई दिल्ली। विंडीज दाैरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में लगातार जीत हासिल करने में लगी हुई है। भारत ने पहले टी20 सीरीज पर कब्जा किया तो फिर वनडे सीरीज भी अपने नाम की। अब बारी है 22 अगस्त से शुरू होने जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज पर कब्जा करने की। इस दाैरान फिर से रन मशीन कोहली पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। कोहली ने वनडे में लगातार 2 शतक ठोके। अगर उनका बल्ला टेस्ट दाैरान भी चला तो वह आस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज डाॅन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ेंगे, साथ ही विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का रिकाॅर्ड भी तोड़ देंगे।

पीछे रह जाएंगे ब्रैडमैन
कप्तान कोहली के पास टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा रन बनाने के मामले में डाॅन ब्रैडमैन से आगे निकले का सुनहरा माैका है। ब्रैडमैन के नाम 52 टेस्ट मैच में कुल 6996 रन बनाए हैं और कोहली ने 77 टेस्ट खेलने के बाद अब तक 6613 रन बनाए हैं। ब्रैडमैन को पीछे छोड़ने के लिए कोहली को 383 रनों की जरूरत है। इसी के साथ टेस्ट में 7 हजार का आंकड़ा भी पार कर सकते हैं।

कप्तानी के मामले में निकलेंगे आगे
इसके अलावा कोहली के पास बाैतर कप्तान धोनी से ज्यादा टेस्ट मैच जीतने का माैका है। अगर कोहली दोनों टेस्ट मैच जीत जाते हैं तो वह टेस्ट में भारत को सबसे ज्यादा जीत दिलाने वाले कप्तान बन जाएंगे। कोहली के नाम भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर 46 मैचों में 26 जीत दर्ज हैं, जबकि धोनी के नाम 60 मैचों में 27 जीत। कोहली सबसे पहले टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान बने थे। 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर धोनी के संन्यास के बाद कोहली को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी। अपनी कप्तानी में कोहली ने भारत को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यू जीलैंड में जीत दिलाई है। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में हालांकि उन्हें हार मिली थी। कोहली ने बीते साल ही भारत को ऑस्ट्रेलिया फीमें टेस्ट में 3-1 से ऐतिहासिक जीत दिला 71 साल के सूखे को खत्म किया था।

बताैर कप्तान भारत को टेस्ट में सर्वाधिक जीत दिलाने वाले-
एमएस धोनी- मैच 60, जीत 27
विराट कोहली- मैच 46, जीत 26
सौरभ गांगुली- मैच 49, जीत 21
मोहम्मद अजहरुद्दीन- मैच 47, जीत 14

Story first published: Tuesday, August 20, 2019, 20:13 [IST]
Other articles published on Aug 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+