सचिन के 2 रिकाॅर्ड खतरे में, इसी साल कोहली तोड़ सकते हैं बड़ी आसानी से
स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) सचिन तेंदुलकर की गिनती दुनिया के महान बल्लेबाजों में की जाती है। भारत के इस पूर्व बल्लेबाज ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उसी के दम पर आज लोग उन्हें 'क्रिकेट का भगवान' मानते हैं। सचिन के नाम कई ऐसे रिकाॅर्ड दर्ज हैं जिनका टूटना मुश्किल ही नही नामुंकिन है। उनमें से कुछ है वनडे, टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने और खेलने का। लेकिन कप्तान विराट कोहली सचिन के कई रिकाॅर्ड्स को धाराशाही कर चुके हैं। कोहली ने पिछले साल सचिन को पछाड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे तेज 417 पारियों में 20 हजार रन बनाने का रिकाॅर्ड दर्ज किया था। अब साल 2020 में भी कोहली इस पूर्व महान क्रिकेटर को कई मामलों में पछाड़ सकते हैं। कोहली इस बार सचिन के वनडे क्रिकेट में बने 2 रिकाॅर्ड को बड़ी आसानी से तोड़ सकते हैं। क्या हैं वो 2 रिकाॅर्ड आइए जानें-

1. घरेलू मैदान में सबसे ज्यादा शतक
कप्तान कोहली के पास सचिन को पछाड़ घर घरेलू मैदान में सबसे ज्यादा शतक लगाने का सुनहरा माैका है। अभी तक भारत में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक सचिन के नाम दर्ज हैं। सचिन ने वनडे क्रिकेट में कुल 49 शतक लगाए हैं जिसमें 20 शतक घरेलू मैदान से निकले हैं। वहीं कोहली अबतक 43 शतक लगा चुके हैं जिसमें 19 शतक घरेलू मैदान से रहे हैं। भारत को इस साल 9 वनडे मैच खेलने हैं, जिसमें 6 मैच अपन सरजमीं पर होंगे। अगर कोहली इन 6 मैचों में 2 शतक जमा देते हैं तो वह सचिन को पछाड़ घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

2. सबसे तेज 12 हजार रन
इसके अलावा कोहली के निशाने पर सचिन द्वारा बनाए गए वनडे में सबसे तेज 12 हजार रन का विश्व रिकाॅर्ड भी है। सचिन ने 309 मैचों की 300 पारियों में 12 हजार रन पूरे किए थे। वहीं कोहली इस मामले में आगे निकलने के लिए महज 391 रन दूर हैं। कोहली इस साल जैसे ही 391 रन पूरे कर लेंगे तो उनके नाम अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 12 हजार रन बनाने का विश्व रिकाॅर्ड दर्ज हो जाएगा। कोहली 233 पारियों में 59.84 की औसत से 11,609 रन बना चुके हैं।

इसका टूटना अभी मुश्किल
वहीं अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सचिन के सर्वाधिक शतकों का रिकाॅर्ड इस साल टूटना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। कोहली शतकों के मामले में सचिन से आगे निकलने से महज 7 शतक दूर हैं, लेकिन इस साल कुल 9 वनडे मैच भारत को खेलने हैं। सिर्फ 9 मैचों में 7 शतक बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए संभव नहीं है। अगर कोहली ऐसा कर भी देते हैं तो ये फिर किसी करिश्मे से कम नहीं होगा, लेकिन ऐसा होना मुश्किल दिख रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
