For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली कभी भी छोड़ सकते हैं ODI कप्तानी, रवि शास्त्री ने किया खुलासा

नई दिल्ली। विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में कप्तानी छोड़ दी है। आईसीसी टी20 विश्व कप उनका बताैर कप्तान आखिरी असाइनमेंट था। वहीं रवि शास्त्री का कोच के रूप में भी कार्यकाल समाप्त हो गया है। उनकी जगह राहुल द्रविड़ को कोच बनाया गया जो न्यूजीलैं के खिलाफ आगामी सीरीज में भूमिका निभाएंगे। वहीं कोहली-शास्त्री की जुगलबंदी काफी सफल साबित हुई। दोनों ने मिलकर टीम को कई उपलब्धियां दिलाई। माना जा रहा है कि कोहली अब वनडे टीम की कप्तानी भी छोड़ देंगे ताकि बल्लेबाजी पर फोकस किया जाए। वहीं अब रवि शास्त्री ने भी खुलासा करते हुए कहा कि कोहली आने वाले समय में कभी भी वनडे कप्तानी छोड़ सकते हैं।

टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि विराट कोहली निकट भविष्य में वनडे कप्तानी छोड़ सकते हैं। रवि शास्त्री ने इंडिया टुडे को एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बताया, "रेड बॉल क्रिकेट में विराट कोहली की कर्तानी में भारत पिछले 5 वर्षों से दुनिया की नंबर 1 टीम है। इसलिए वह हार नहीं मानना चाहता लेकिन वो मानसिक रूप से थका हुआ है और कहता है कि वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाहता है। आने वाले समय में हो सकता है कि वनडे कप्तानी छोड़ दें, लेकिन ऐसा मत सोचो कि यह तुरंत होगा। बस ये है कि ऐसा हो सकता है।"

यह भी पढ़ें- 'न्यूजीलैंड के खिलाफ हमारे पास हिम्मत नहीं थी', शास्त्री ने बताया हार का कारण

शास्त्री ने आगे कहा, "कोहली कह सकते हैं कि वह सिर्फ टेस्ट कप्तानी पर ध्यान देना चाहते हैं। यह उसका दिमाग और शरीर है जो यह निर्णय लेगा।'' शास्त्री ने कहा, "वह पहले खिलाड़ी नहीं होंगे, अतीत में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिनका कार्यकाल बहुत सफल रहा है और कप्तान रहे हैं और फिर बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उन्होंने कप्तानी को छोड़ दिया।" गाैर हो कि कोहली नवंबर 2019 के बाद से कोई भी अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगा पाए हैं। लगातार तीनों फाॅर्मेट की कप्तानी का बोझ उनकी फाॅर्म पर प्रभाव डालता दिखा जिस कारण उन्होंने टी20 विश्व कप के शुरू होन से पहले ऐलान कर दिया था कि वे भविष्य में टी20आई की कप्तानी नहीं करेंगे। अब रोहित शर्मा को टी20आई का कप्तान बनाया गया है। अगर कोहली वनडे कप्तानी छोड़ते हैं तो फिर इस फाॅर्मेट की कप्तानी भी रोहित संभाल सकते हैं।

Story first published: Friday, November 12, 2021, 18:13 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+