For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली ने डाला अपना वोट, स्याही लगी अंगुली दिखाकर देशवासियों से की अपील

नई दिल्ली। पिछले दिनों एक खबर जोरों पर उठी थी कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस बार अपना वोट मुंबई से डालना चाहते हैं। मुंबई से ही उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी वोट डालने की तैयारी कर रही थीं। ऐसे में माना जा रहा है कि विराट भी अनुष्का के साथ मिलकर मुंबई से ही वोटिंग करने के इच्छुक हैं। लेकिन इसके लिए उनको अपना मतदाता पहचान पत्र मुंबई से नहीं मिल पा रहा था। इसलिए खबरों के अनुसार विराट इस बार वोटिंग नहीं करेंगे।

लेकिन विराट ने तभी कुछ घंटे बाद ही अपनी वोटिंग ना करने की खबरों को पूर्णविराम देते हुए ना केवल अपना मतदाता पहचान पत्र सोशल मीडिया पर पोस्ट किया बल्कि यह भी कहा कि वे 12 मई को गुरूग्राम से वोटिंग करेंगे। अब कोहली ने अपना वोट डाल दिया है और उसके बाद उन्होंने वोट के स्याही लगी अंगुली के साथ अपनी एक और फोटो शेयर की है।

विराट ने वोटिंग के बाद रिपोटर्स से भी कहा कि सभी को वोट करने के लिए आना चाहिए और मैं सबसे ये अनुरोध करता हूं। साथ ही ट्वीटर पर उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा- 'देश के निर्माण में वोटिंग करना आपका अधिकार और दायित्व है। जाइए और वोट कीजिए।' आपको बता दें कि यह लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वोट था।

विराट कोहली इस समय विश्व कप की तैयारियों में लगे हुए हैं। उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2019 के सीजन में लीग चरण से ही बाहर हो गई थी। शुरुआती 6 मैच हारकर हार का रिकॉर्ड बनाने वाली इस टीम ने सेकेंड हॉफ में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन अततः उसको अपना सफर अंक तालिका में सबसे निचले स्थान से समाप्त करना पड़ा। आरसीबी के लचर प्रदर्शन के बावजूद कोहली का बल्ला खूब बोला था और उन्होंने इस सीजन में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14 मैचों में 464 रन बनाए थे और उनका औसत रहा था 33.15 व स्ट्राइक भी 140 से ऊपर रहा था।

Story first published: Sunday, May 12, 2019, 20:34 [IST]
Other articles published on May 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+