Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: फिर दिखा कोहली का गुस्सा, ख्वाजा का कैच लेते ही कर डाली ऐसी हरकत

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हमेशा मैदान पर अपने आक्रामक स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। हालांकि उनका ये अंदाज टीम के लिए कई बार सही साबित हुआ। जोश में कोहली ने विरोधी टीमों की कई माैकों पर क्लास ली और जिस कारण टीम को जीत मिली। आस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर भी दर्शकों को उस समय कोहली का गुस्सा देखने को मिला, जब क्रीज पर जमे ओपनर उस्मान ख्वाजा का विकेट गिरा।

दरअसल, ख्वाजा अपना शतक पूरा कर चुके थे। आस्ट्रेलिया का स्कोर 32.6 ओवर में 172 था। शतक पूरा करते हुए ख्वाजा ने तेज खेलने की कोशिश की। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर तेज मिड शाॅट खेला लेकिन वहां कोहली खड़े थे। गेंद तेज रफ्तार से जाती हुई सीधी कोहली के हाथों में चली गई। कोहली ने कैच लपकने के बाद गुस्से में आकर विकेट का जश्न मनाया। उन्होंने गेंद को जोर से जमीन पर पटका और फिर ख्वाजा को अभद्र भाषा में बोलते हुए दिखाई दिए।

कोहली यहीं नहीं रूके। 34वें ओवर की आखिरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने भी जडेजा के ओवर में वहां ही शाॅट खेला। कोहली ने उनका कैच लपका और एक बार फिर जोश में आकर जश्न मनाया। मैक्सवेल 1 रन बनाकर आउट हुए। वहीं ख्वाजा ने 106 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चाैके और 2 छक्के शामिल रहे।

Story first published: Wednesday, March 13, 2019, 17:50 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+