INDvSA: बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली ने दी गाली, ट्विटर पर वायरल हो रहा Video
सेंचुरियन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 335 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने दूसरे दिन पहली पारी में 152 के स्कोर पर 5 विकेट खो दिए। हालांकि एक छोर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली टिके रहे।
मैदान पर अपनी आक्रमकता के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय कप्तान विदेशी खिलाड़ियों के जमकर मजे लेते हैं। कई बार कोहली कुछ ऐसा बोल जाते हैं जिसके चलते उनकी जमकर आलोचना भी होती है। जी हां, कुछ ऐसा ही हुआ दूसरे मैच के दौरान, कोहली ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके कारण लोग सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।
मुरली विजय के साथ बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ज्यादा अक्रामक दिख रहे थे। इसी दौरान कोहली ने मुरली विजय से हिंदी में बात करते हुए कहा कि "बहुत बढ़िया, अगर शाम तक खेलेंगे तो इनकी ...... फट जाएगी।"
कोहली की ये आवाज स्टंप पर लगे माइक में रिकॉर्ड हो गई। जिसके बाद लोगों ने ट्विटर पर जमकर मजे लिए। लोग इस वीडियो को शेयर कर मजे ले रहे हैं। कोई इसे क्रिकेट भावना के विपरीत बता रहा है तो कोई कोहली को दिल्लीवासी होने का तमगा दे रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
