For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में 12 साल पूरे, इस मौके को सेलिब्रेट करते हुए दी उन्होंने प्रतिक्रिया

Virat Kohli's 12 Years in Test Cricket: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आज ही के दिन अपने टेस्ट जीवन की शुरुआत की थी। सबसे लम्बे प्रारूप में खेलते हुए कोहली को 12 साल पूरे हो गए। साल 2011 में कोहली ने अपना टेस्ट पदार्पण किया था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले से शुरुआत की थी।

कोहली ने किंग्स्टन जमैका में विंडीज के खिलाफ डेब्यू किया था। हालांकि वह रेड बॉल क्रिकेट में अपने पहले मुकाबले के दौरान फ्लॉप हो गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए टेस्ट क्रिकेट में सफलता हासिल कर ली।

अपने टेस्ट करियर को 12 साल होने पर कोहली की तरफ से प्रतिक्रिया आई। ट्विटर पर उन्होंने एक पोस्ट लिखते हुए इसे सेलिब्रेट किया। उन्होंने लिखा कि टेस्ट क्रिकेट में आज मुझे 12 साल हो गए। इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा।

टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में खेलते हुए दिखाई दिए थे। कोहली ने दूसरी पारी में कुछ रन बनाये थे लेकिन ये नाकाफी थे। कोहली का अगला असाइनमेंट अब वेस्टइंडीज में होगा। वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया 2 टेस्ट मैच खेलेगी।

टेस्ट क्रिकेट में कोहली ने अब तक 109 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 8479 रन बनाये हैं। उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में 28 शतक जमाए हैं। 28 बार ही उनके बल्ले से अर्धशतक देखने को मिले हैं। कोहली का औसत 49 के करीब है और उन्होंने 7 बार 200 से ज्यादा रनों की पारी खेली है।

Story first published: Tuesday, June 20, 2023, 22:34 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+