नई दिल्ली। आईपीएल 11 में शानदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सभी टीमें पूरी दमखम से मेहनत करती नजर आ रही हैं। इस सीरीज में अबतक की अगर बात करें तो आरसीबी के लिए यह सीरीज उतनी बेहतर नहीं साबित हुई है। खासकर इस टीम की फील्डिंग की बात करें तो पिछले मैच में उनका प्रदर्शन खासा निराशाजनक था। रविवार को हुए मुकाबले में केकेआर को विराट सेना ने 175 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन खराब गेंदबाजी और केकेआर के बल्लेबाजों को बार-बार जीवनदान देने के कारण उन्हें ये मैच हारना पड़ा था। बता दें की मुकाबले में मिली हार के बाद कोहली ने अपने टीम के सभी खिलाड़ियों की जमकर क्लास लगई थी। दरअसल इस मैच से पहले विराट कोहली ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जो इन दिनों काफी धूम मचा रहा है।
Think you can run faster than me? 🤔 Here’s my fastest time for 3 runs. Pad up and send a video of your fastest 3 runs mentioning #NewLevels and @PUMACricket . @mandeeps12 let’s see if you can beat 8.90 sec mundeya! 😏 pic.twitter.com/UOdl64NZs6
— Virat Kohli (@imVkohli) April 28, 2018
मनदीप को विराट चुनौतीः दरअसल अपने इस वीडियो में विराट हाथ में बल्ला लिए और पैड पहनकर विकेट के बीच में काफी तेजी से दौड़ रहे हैं । विराट ने विकेट के बीच में रफ्तार से दौड़ते हुए 8.90 सेकेंड में तीन रन दौड़े और उसके बाद यही करने के लिए उन्होंने मनदीप सिंह को भी चुनौती दी। हालांकि मनदीप ने इस विराट चुनौती को स्वीकार तो कर लिया है लेकिन देखना होगा की वो रिकॉर्ड को तोड़ पातें हैं या नहीं।