Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन के ग्रैग खुलासे पर भड़का ऑस्ट्रेलियाई मीडिया, बताया पॉलिटिकल एनिमल

सिडनी। भारत में क्रिकेट के भगवान का दर्जा प्राप्त सचिन तेंदुलकर की किताब 'प्लेइंग इट माई वे' में आस्ट्रेलिया के नामचीन खिलाड़ी रहे ग्रैग चैपल पर काफी कड़े खुलासे किये गये हैं जिसके बाद आस्ट्रेलिया से कड़ी प्रतिक्रिया आनी स्वाभाविक ही थी। इसलिए ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख क्रिकेट पत्रकार रॉबर्ट क्रेडॉक ने सचिन और सचिन की किताब की कड़ी आलोचना की है।

'फॉक्स स्पोर्ट्स' पर छपे लेख में रॉबर्ट क्रेडॉक ने सचिन को काफी भला-बुरा कहा है, उन्होंने सचिन को दुश्मन, खुदगर्ज और पॉलिटिकल एनिमल तक कह डाला है। रॉबर्ट के हिसाब से सचिन स्वार्थी हैं। उन्होंने अपने चेहरे पर मुखौटा लगा रखा था, पहले तो वो करियर संवारने के चक्कर में सारे विवादों पर चुप रहे और आज जब वो रिटायर हो चुके हैं तो उन्होंने विवादों को हवा दे दी है। जो कि सही नहीं है। वो दोगुले चरित्र के मालिक है और किताब को बेचने के लिए आस्ट्रेलिया क्रिकेट को बदनाम कर रहे हैं।

लेकिन खास बात यह है कि रॉबर्ट क्रेडॉक के इस आर्टिकल को लेकर आस्ट्रेलिया के ही लोग उनसे नाराज हो गये हैं।रॉबर्ट क्रेडॉक के फैंस ने उन्हें ही गरियाना शुरू कर दिया है और उनके लेख के लिए सोशल मीडिया पर कमेंट लिख रहे हैं कि रॉबर्ट क्रेडॉक जानबूझकर सचिन की बुराई कर रहे हैं और विलेन बता रहे हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को भारत रत्न' सचिन तेंदुलकर ने कई दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों की उपस्थिति में अपनी आत्मकथा 'प्लेइंग इट माई वे' का विमोचन किया। अपनी किताब में सचिन ने क्रिकेट से जुड़े कई विवादों का उल्लेख किया है। जिसमें ग्रैग चैपल और मंकीगेट विवाद शामिल है जिसकी वजह से आस्ट्रेलियाई क्रिकेट लोगों के निशाने पर आ गया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+