
'कोहली इज ए वैंकर'
इन दर्शकों ने भारतीय खिलाड़ियों और भारतीय समर्थकों को खासकर निशाना बनाते हुए नस्लीय टिप्पणी की थी। इन ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों को भारतीयों की ओर इशारा करते हुए लगातार ये कहते हुए सुना जा रहा था- 'अपना वीजा दिखाओं', हमें अपना वीजा दिखाओं'। इसके अलावा कई दर्शकों के निशाने पर व्यक्तिगत रूप से विराट कोहली थे। उन्होंने कोहली को अपशब्द कहते हुए लगातार कहा कि 'कोहली इज ए वैंकर'। बता दें कि वैंकर एक अपमानजनक शब्द है।
|
कोहली ने दिया क्लासिक अंदाज में जवाब
कंगारू दर्शकों का ऐसा बर्ताव खासकर तब और ज्यादा बढ़ गया था जब भारतीय कप्तान ने पहली पारी में 82 रन बनाए थे। जब दर्शकों ने कोहली पर कमेंट करना नहीं रोका तो भारतीय कप्तान ने उनको बेहद ही क्लासिक तरीके से जवाब दिया। कोहली टिप्पणी करते दर्शकों की ओर मुड़े और फिर अपनी कैप उतारकर उनके सामने सम्मान से झुक गए। कोहली के इस बिना शब्द के जवाब से कई लोग प्रभावित हुए हैं। बता दें कि एससीजी के दर्शकों ने अपने ही देश के खिलाड़ी मिशेल मार्श को भी नहीं बख्शा था। मिशेल मार्श को यहां के लोकल खिलाड़ी हैंड्सकांब की जगह खिलाया गया था जिसके चलते मार्श को दर्शकों की लताड़ सुननी पड़ी।

वैंकर वर्ड एक गाली है
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के मुताबिक, वैंकर एक अश्लील शब्द (vulgur slang) है। किसी भी इंसान को खराब, स्टुपिड या बेवकूफ जैसा बताने के लिए इस शब्द का उपयोग किया जाता है। जिसको आप नापसंद करते हैं या जिसको आप घृणा के पात्र समझते हैं, उसके लिए कह सकते हैं कि He is a wanker. कुछ ऐसा ही मेलबॉर्न में विराट कोहली के साथ हुआ। वैसे वैंकर का शाब्दिक अर्थ कुछ और होता है। वैंकर उसको कहते हैं जिसको हस्तमैथुन करने की आदत हो लेकिन इस शब्द का मतलब सेक्सुअल हैबिट बताने के लिए नहीं किया जाता, यह किसी इंसान को नीचा बताने के लिए ज्यादा किया जाता है। अमेरिका में इसका समानार्थी शब्द है- जर्क।
VIDEO : जब लाइव शो के दौरान फट गई शॉन पोलाक की पैंट, हंसने लगे साथी कमेंटेटर्स

ऑस्ट्रेलिया में भी पॉपुलर है यह शब्द
वैंकर ब्रिटिश इंग्लिश से पैदा हुआ शब्द है। ब्रिटेन के अलावा यह आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में पॉपुलर है। 19वीं शताब्दी के आखिरी और 20वीं शताब्दी की शुरुआत में इस शब्द का जन्म हुआ। ऑस्ट्रेलिया में अमूमन अहंकारी और स्वार्थी होने के अर्थों में वैंकर कहकर गाली दी जाती है।

वैंकर को इशारे से भी कहा जाता है
He is a wanker लोग सिर्फ जुबान से ही नहीं कहते। इशारों से भी कहते हैं। इसके लिए उंगलियों को मोड़कर ढीली मुट्ठी बनाकर हाथ को आगे-पीछे किया जाता है। अगर आप किसी को ऐसा इशारा करते हैं तो इसका मतलब आप उसको कह रहे हैं- You are a wanker.


Click it and Unblock the Notifications

