For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अनुष्का शर्मा का 'बिकिनी' में फोटोशूट देख कोहली हुए क्लीन बोल्ड, सामने आईं तस्वीरें

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण फिलहाल विराट कोहली और अनुष्का एक साथ घर में समय बीता रहे हैं। कोहली सोशल मीडिया पर फिटनेस को लेकर कुछ वीडियो फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। वहीं उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का भी काफी लंबे समय बाद फैंस को बोल्ड अंदाज देखने को मिला है। अनुष्का ने वोग फैशन मैगजीन के लिए एक बार फिर से फोटोशूट कराया है, जिसमें बिकिनी में नजर आईं।

समुद्र किनारे बिखेरा जलवा

अनुष्का ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर की हैं। समुद्र के किनारे उनका हाॅट लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा। अनुष्का का ये अंदाज इसलिए भी ट्रेंड में आया क्योंकि वो लंबे अर्से बाद बिकिनी में फोटोशूट करवाती देखी गई हैं। जहां एक तस्वीर में अनुष्का शर्मा ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी के ऊपर श्रग जैकेट पहने दिखाई दी तो वहीं दूसरी तस्वीर में अनुष्का समंदर किनारे बेहद अपीलिंग अदाएं दिखाती नजर रही हैं।

सभी फोटो खुले बालों में

फोटोशूट में अनुष्का कभी बिकिनी, कभी क्रॉप टॉप के साथ प्लाजो तो कभी क्रॉप टॉप के साथ स्क्रर्ट तो कभी लॉन्ग शर्ट पहने हुए पोज दे रही हैं। वह सभी फोटो में खुले बालों में दिख रही हैं। वोग फैशन मैगजीन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख कोई भी अनुष्का का दीवाना हो जाए।

कोहली हुए क्लीन बोल्ड

कोहली हुए क्लीन बोल्ड

अनुष्का का हाॅट फोटोशूट देख विराट कोहली क्लीन बोल्ड हो गए। अनुष्का की फोटो पर कमेंट करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। विराट ने फायर इमोजी के साथ हार्ट इमोजी बनाकर, ब‍िना कुछ बोले सब कह दिया है। बता दें कि अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने हाल ही में आई पाताल लोक प्रोड्यूस की है, जो खूब धमाल मचा रही है।

Story first published: Friday, July 10, 2020, 19:05 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+