नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी कि आईसीसी ने ताजा टेस्ट रैकिंग जारी की है, जिसमें भारतीयों की पोजिशन बहुत ज्यादा अच्छी नहीं हैं। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को इस रैकिंग में 10वां स्थान हासिल हुआ है।
जबकि उनके बाद सीधे इंडियन बल्लेबाज मुरली विजय का नंबर आता है जिन्हें कि 24वें स्थान पर संतोष करना पड़ा है, उनके बाद चेतेश्वर पुजारा 25वें स्थान पर है जबकि 26वें पायदान पर अजिंक्य रहाणे मौजूद हैं।
वहीं बॉलर्स की बात करें तो टॉप टेन में एक भी भारतीय बॉलर नहीं है, 13वीं पोजिशन पर रविुचंद्रन अश्विन को संतोष करना पड़ा है। जबकि आईसीसी की वनडे रैकिंग में टीम इंडिया की पोजिशन काफी अच्छी है लेकिन टेस्ट रैकिंग में उसकी हालत ज्यादा अच्छी नहीं।
Joe Root leaps into career-high place in Top 5 of Test Rankings http://t.co/UNgppbxeqV pic.twitter.com/RBDmKrprGM
— ICC (@ICC) May 27, 2015