For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: महिला आईपीएल के प्रदर्शनी मुकाबले को लेकर विराट कोहली ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली। आईपीएल 11 की सीरीज में अब मुकाबले प्लेऑफ में पहुंचने के लिए नहीं बल्कि सीरीज पर कब्जा करने के लिए होने हैं। इस सीजन का पहला प्लेऑफ मुकाबला मंगलवार को अंक तालिका में सबसे शीर्ष पर पहुंची हैदराबाद और दूसरे पायदान पर मौजूद चेन्नई सुपरकिंग के बीच खेला जाएगा, वानखेड़े में यह मुकाबला होना है लेकिन इससे पहले इसी मैदान पर महिला क्रिकेट टीम अपना मुकाबला खेलेंगी। गौरतलब हो की आईपीएल की तर्ज पर महिलाओं के लिए भी आईपीएल का एक प्रदर्शनी मैच रखा गया है। इसमें दो टीमें आमने-सामने रहेंगी। ट्रेसब्लेजर्स की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में है वहीं सुपरनोवास की कमान हरमनप्रीत संभालेंगी। दरअसल इस मुकाबले को महिला आईपीएल की एक पहल के रूप में देखा जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज महिला खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगी।

विराट कोहली ने किया स्वागतः इस मुकाबले को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली खासा उत्साहित हैं, एक ट्वीट के माध्यम से उन्होंने महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा की वो इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करें और वो चाहते हैं की ऐसे मुकाबले होते रहें। वहीं स्मृति मंधाना ने भी बीसीसीआई का शुक्रिया अदा किया और कहा की हम इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करेंगे ताकि बीसीसीआई महिला आईपीएव के बारे में भी सोच सके। वहीं इस मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए आई विदेशी खिलाड़ी भी इस मुकाबले को लेकर बहुत उत्साहित हैं और इसे एक शानदार प्रयोग के रूप में देख रही हैं।

आईपीएल ट्रेलब्लेजर्स : स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिसा हीली, सूजी बेट्स, दीप्ति शर्मा, बेथ मूनी, जेमिमा रॉड्रिग्स, डेनियेले हाजेल, शिखा पांडे, ली ताहुहू, झूलन गोस्वामी, एकता बिष्ट, पूनम यादव, दयालान हेमलता।

आईपीएल सुपरनोवा : हरमनप्रीत कौर (कप्तान) , डेनियेले याट, मिताली राज, मेग लैंनिंग, सोफी डेवाइन, एलिसे पेरी, वेदा कृष्णामूर्ति, मोना मेशराम, पूजा वस्त्राकार, मेगान शट, राजेश्वरी गायकवाड़, अनुजा पाटिल, तानिया भाटिया।

Story first published: Tuesday, May 22, 2018, 10:45 [IST]
Other articles published on May 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+