For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली ने पूरे किए 7500 रन, लेकिन नहीं तोड़ पाए सचिन का रिकाॅर्ड

Virat Kohli first asian captain to cross 600 runs mark on England Soil| Oneindia Sports

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में खास मुकाम हासिल कर लिया है। दरअसल, कोहली शनिवार को साउथेम्प्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दूसरे दिन टेस्ट क्रिकेट में 7500 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले 9वें सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं।

लेकिन नहीं तोड़ पाए सचिन का रिकाॅर्ड
कोहली भले ही इस आंकड़े तक पहुंच गए हों, लेकिन वो एक मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकाॅर्ड नहीं तोड़ पाए। वह है सबसे कम पारियों में 7500 रन पूरे करने का। दरअसल, कोहली को यहां तक पहुंचने के लिए 154 पारियों का सहारा लेना पड़ा है। वहीं सबसे कम पारियों में इस आंकड़े को छूने का रिकाॅर्ड अभी भी सचिन के पास बरकरार है। सचिन ने 144 पारियों में 7500 रन पूरे किए थे।

भारत के लिए सबसे कम पारियों में 7500 रन बनाने वाले-
144: सचिन तेंदुलकर
144: वीरेंद्र सहवाग
148: राहुल द्रविड़
154: विराट कोहली
154: सुनील गावस्कर

कोहली ने शनिवार को भारत के कप्तान के रूप में सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने के मामले में भी एमएस धोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल खेल के सबसे लंबे प्रारूप में भारत के कप्तान के रूप में कोहली का 61वां मैच रहा। धोनी ने बताैर कप्तान 60 मैच खेले हैं।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड की टीम- टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, काइल जैमीसन, टिम साउथी, नील वैगनर, ट्रेंट बोल्ट

Story first published: Saturday, June 19, 2021, 21:38 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+