Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs WI टेस्ट: कोहली ने जड़ा 12वां सैकड़ा, 3000 रन भी पूरे

एंटिगुआ। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक जड़कर टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे कर लिए हैं। विराट कोहली ने अपना शतक 134 बॉलों में पूरा किया जिसमें 11 चौके शामिल हैं। ऐसा करने वाले वो भारत के 19वें खिलाड़ी हैं।

विराट कोहली को 3000 रन पूरे करने के लिए 19 इनिंग्स खेलनी पड़ी है। विराट कोहली किसी भारतीय कप्तान द्वारा वेस्ट इंडीज में बनाए गए सबसे बड़े स्कोर से केवल 3 रन पीछे हैं। बतौर कप्तान कोहली वेस्टइंडीज में अपनी इनिंग्स में उन्होंने सैकड़ा जड़कर हर किसी का दिल जीत लिया।

वेस्टइंडीज में कप्तान के रूप में सबसे बड़ी इनिंग का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ (146) के नाम है। विराट अभी भी क्रीज पर हैं, वो 143 रनों पर खेल रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि वो द्रविड़ का रिकार्ड तोड़ पाते हैं कि नहीं।



Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+