For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंदौर टेस्‍ट: विराट कोहली ने एक ही साल में जड़ा कॅरियर का दूसरा दोहरा शतक

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में अपने कॅरियर का दूसरा दोहरा शतक बना दिया है। उन्‍होंने यह दोहरा शतक बनाने में 347 गेंदे खेलीं।

खास बात यह है कि विराट कोहली ने यह दोहरा शतक एक ही साल में बनाया है। इससे पहले उन्‍होंने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ इससे पहले 200 रनों की पारी खेली थी। 2 दोहरे शतक लगाने वाले वह पहले और एकमात्र भारतीय कप्‍तान भी बन गए हैं।

इंदौर में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच के दूसरे दिन उन्होंने यह ऐतिहासिक पारी खेली। इस पारी के साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में डबल सेंचुरी बनाने वाले ग्रुप में भी शामिल हो गए हैं।

विराट कोहली की यह पारी इसलिए भी अहम है क्योंकि बीते टेस्ट मैचों में उनका प्रदर्शन बहुत शानदार नहीं रहा। ऐसे में उनकी बल्लेबाजी पर भी सवाल उठने लगे थे। उन्होंने अपनी इस पारी से अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

भारत ने तीसरे टेस्ट मैच में मजबूत पकड़ बना ली है। विराट कोहली ने मैच के पहले दिन ही अपना शतक पूरा कर लिया था। उनका साथ बखूबी दिया है अजिंक्य रहाणे ने। इस मैच में अजिंक्य ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और वह भी 150 के व्यक्तिगत स्कोर से आगे चल रहे हैं।

देखिए वो लम्‍हा जब विराट कोहली ने लगाया दोहरा शतक -

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+